लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

दिल्ली में होने वाले भारत टेक्स 2024 प्रदर्शनी में सिल्वर स्पॉन्सरशिप के रूप में हिस्सा लेगा ट्राइडेंट ग्रुप….

टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप ने 26-29 फरवरी को राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम और यशोभूमि परिसरों में आयोजित होने वाले भारत टेक्स 2024 प्रदर्शनी में सिल्वर स्पांसर के रूप में अपनी भागीदारी करने की घोषणा की है। ऐसे समय में जबकि भारत की टैक्सटाइल इंडस्ट्री वर्ष 2030 तक 10 प्रतिशत के कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) पर 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के लिए तैयार है, यह आयोजन टैक्सटाइल क्षेत्र की क्षमता का पता लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा। ट्राइडेंट ग्रुप भारत टेक्स 2024 प्रदर्शनी में अपने नवीन उत्पादों और सस्टेनेबल प्रेक्टिसेज का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

इस आयोजन में की गई महत्वपूर्ण प्रगति भारत सरकार के कपड़ा उद्योग में विकास और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है जो कि एक प्रमुख इकोनॉमिक फैक्टर हैं। इस आयोजन के पीछे मूल विचार वैश्विक स्तर पर भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत का सम्मान करना और उसे बढ़ावा देना है। भारत टेक्स 2024 के आयोजन के जरिए भारत को अपने कपड़ा निर्यात में वृद्धि और भारतीय वस्त्रों की गुणवत्ता तथा विविधता के बारे में और ज्यादा जागरूकता फैलाने की उम्मीद है। भारत टेक्स में ट्राइडेंट ग्रुप का प्रदर्शन अतुल्य भारत की समृद्धि का भी प्रतीक है। इसके अलावा यह एक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भारत की विश्वसनीयता का प्रदर्शन भी है। कार्यक्रम की थीम के अनुरूप, ट्राइडेंट ग्रुप परंपरा और पर्यावरण-चेतना के मिश्रण का उदाहरण पेश करते हुए अपने शिल्प कौशल का प्रदर्शन करेगा।

प्रदर्शनी में आने वाले व्यक्तियों को पर्यावरण-अनुकूल सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज और इको फ्रेंडली कलेक्शन की एक विविध श्रृंखला का अनुभव होगा, जिसके जरिए वे कंपनी के सस्टेनेबल इथोस के बारे में व्यापक जानकारियों को हासिल कर सकेंगे। इंडस्ट्रीज के अग्रदूतों और जाने माने प्रमुख व्यक्तियों के भाषणों व मास्टर क्लासेस की एक श्रृंखला के साथ, यह कार्यक्रम इंडस्ट्रीज के अग्रदूतों और कपड़ा उत्साहियों के लिए केंद्रीय बिंदु बन रहा है। हम आग्रह करते हैं कि आप भारत टेक्स 2024 में ट्राइडेंट ग्रुप से जुड़ें ताकि आपको भारतीय कपड़ा क्षेत्र की रंगीन प्रदर्शनी और विविध टेपेस्ट्री का अनुभव मिल सके।