लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने 36 मार्किट में डिज़ाइनर पेवर टाइल्स लगवाने के काम शुरू करवाया…

चंडीगढ़:- सेक्टर 36 चंडीगढ़ की मार्किट में पेवर टाइल्स लगाने का काम आज शुरू किया गया। इस मौके पर सरिता शर्मा, वीना और सुखपाल कौर ने नारियल तोड़कर काम का शुभारंभ किया। पार्षद जसबीर सिंह बंटी और सरिता शर्मा कस्सी से टक लगा कर काम शुरू करवाया।

इस मौके मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राम कुमार चौधरी सहित दिनेश कपिला, परमजीत सिंह, राकेश सुखीजा, जीव अरोड़ा, सेवानिवृत्त पी सी एस जी एस भइया, आशीष चौधरी, अवतार कृष्ण सूद, त्रिलोचन सिंह और विक्टर सिद्धू इत्यादि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि सेक्टर 36 की मार्किट में पेवर ब्लॉक डिज़ाइनर टाइल्स लगाने का काम 20 लाख में पास होकर शुरू करवाया गया है।

जसबीर सिंह बंटी ने आगे कहा कि पेवर ब्लॉक टूटे हुए थे, या उखड़े हुए थे। जिस कारण ट्रैक पर चलने वाले लोगों खासकर बजुर्गों को आने जाने में बहुत दिक्कत आ रही थी। पेवर ब्लॉक का काम बड़ी देर से पेंडिंग था। एजेंडा भी देर से लंबित था। नगर निगम से 20 लाख की लागत वाला यह एजेंडा पास होते ही उन्होंने जे ई गगनदीप सिंह के साथ मिलकर डिजाइनर टाइल्स को लगवाने का काम शुरू करवा दिया है। उन्होंने वताया कि वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ी जा रही बल्कि वार्ड की निगम संबंधित किसी भी समस्या को हल करवाने के लिए वो सदैव उपलब्ध हैं।

वहीं मार्किट के दुकानदारों ने नई पेवर ब्लॉक टाइल्स लगाने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्षद जसबीर सिंह बंटी का आभार जताया और कहा कि इन डिज़ाइनर टाइल्स के लगने से मार्किट न केवल साफ और सुंदर नजर आएगी बल्कि आने जाने वाले लोगों को उबड़ खाबड़ पैसेज से छुटकारा मिलेगा।