लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 22 और 23 के सरकारी मकान में मेंटेनेंस जीरो अलाटी परेशान:- नसीब जाखड़…

चंडीगढ़ ( 3- 11- 2023) चंडीगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता व चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने कहा कि सेक्टर 22 और 23 के सरकारी आवासों में मेंटेनेंस जीरो के बराबर है। लोगों की शिकायत है कि कोई भी शिकायत का समाधान छ:या सात महीने से पहले नहीं होता और यह बात सच जब साबित हुई जब मकान नंबर 3913 सेक्टर 22 डी में मेंटेनेंस का काम नहीं हुआ तो मैंने जे,ई निर्मल सिंह और एस,डी,ओ विपिन कुमार से बात हुई तो कभी स्टाफ की कमी बताई तो कभी एक दूसरे का नाम लेकर पल्ला झाड़ लिया।

बहुत सारा मेंटेनेंस खुद के मजदूर लगाकर करवाया उसके बाद मकान के बाहर और अंदर जो मालवा पड़ा है 10-15 दिन से नहीं उठाया गया जबकि समय-समय पर मेंटेनेंस जाकर मलबा गिराने की शिकायत देते रहे फिर भी मलबा नहीं उठाया गया। एसडीओ के सरकारी नंबर पर संपर्क करते रहे उन्होंने फोन उठाना ही छोड़ दिया। अलोटी इन सभी शिकायतों से परेशान है मकान के बेड़ों में पानी इकट्ठा हो रहा, ड्रेन पाइप ब्लॉक होने के वजह से मकानों की दीवारों में पानी की सीलन हो रही है। मकानों में पेंट या तो किया नही जाता अगर थोड़ा बहुत हो भी जाता है तो ठेकेदार बोलते हैं कि हमारा तो अंदर का टेंडर है मकान के बाहरी दीवार और बेड़ा आप प्राइवेट करवाओ यह सब प्रशासन की मनमानी और हिटलर शाही चल रही है।

अगर इलेक्ट्रिकल की बात करें तो चार रूम के मकान में एक पंखा ही दिया जाता है इस बारे में जब जे, ई इलेक्टिरकल ओमकार से बात की तो उन्होंने बताया की ये तो पुराने जमाने से ही एक पंखा लगाने का रूल है।दूसरी तरफ अलोटी मेंटेनेंस चार्ज ,लाइसेंस फीस के साथ-साथ हर महीने हाउस रेंट सरकार को देता है और मेंटेनेंस के नाम पर कुछ भी नहीं होता। अत: प्रशासन जल्द ही इस बात पर ध्यान दें नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन के होगी।

 

जारी कर्ता

नसीब जाखड़ – प्रवक्ता चंडीगढ़ कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ इंटक

Mob:-9416464336