लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

माता मनसा देवी मंदिर में किया 39 श्रद्धालुओं ने रक्तदान…

पंचकूला 29 अक्टूबर 2023। डेंगू के वजह से अस्पतालों में आई रक्त कि कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। कैम्प सुबह 10 बजे शुरू होकर 3 बजे तक चला। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर रवनीत कौर की देखरेख में 39 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। कुल 52 श्रद्धालुओं ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया 13 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से डाक्टरों द्वारा रक्तदान करने से मना कर दिया गया।

साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। रक्त ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता। हमारी संस्था का प्रयास रहता है कि रक्त की कमी ना हो पाये।

रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, विकास कुमार, सत्य भूषण खुराना, नर्सींग ऑफिसर वीना रानी व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।