लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

जय श्री राम के उद्घोष के बीच सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में शुरू हुआ श्री राम लीला का मंचन…

नवरात्रों के शुरू होते ही चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री राम लीला का मंचन शुरू हो गया। यहां सेक्टर 46 स्थित श्री राम लीला ग्राउंड में श्री बद्री नाथ राम लीला कमेटी की ओर से करवाई जा रही श्री राम लीला के पहले दिन सेक्टर 46 की श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया बतौर मुख्य मेहमान हाज़र हुए। उन्होंने ने इस मौके पर कहा कि हम सभी को भगवान श्री राम की ओर से दिखाए गए मार्ग और शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है। उन्होंने भगवान श्री राम के जीवन से सबंधित शिक्षाओं को अपनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि भगवान श्री राम एक आज्ञाकारी और संस्कारी बेटे के साथ साथ, एक पति और भाई भी थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के जीवन के सबंधित रामायण हमें बहुत कुछ सिखाती है। आज यहां सेक्टर 46 में शुरू की गई श्री राम लीला के मंचन के पहले दिन उद्घाटन के मौके पर श्री बद्रीनाथ रामलीला कमेटी के चेयरमैन भूपिंदर शर्मा, वीरपाल नेगी और उनकी पूरी टीम ने श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 46 की पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के सुशिल सोवत, डीडी शर्मा, अशोक भगत, सुमीत गुप्ता, राकेश जोशी, एएन त्रिखा और मंदिर के चारों पुजारी पंदिर ह्री कृष्ण जी, पंडित गोपाल जी, पंडित राहुल जी तथा पंडित शलेंद्र जी शामिल थे।

सबंधित खबर की फोटो 9.30 बजे श्री राम लीला शुरू होते ही भेज दी जाएगी।