लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गोल्डन स्टार मलकीत सिंह अपने नए गीत ‘मोबाइल’ के साथ श्रोताओं के रूबरू…

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर ( ): ‘तूतक तूतक तुतियाँ’ और ‘काली ऐनक’ गाने से दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल करने वाले गोल्डन स्टार गायक अब अपना नया गाना मोबाइल दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। आज यहां पत्रकारों से बातचीत में मलकीत सिंह ने कहा कि ‘काली ऐनक’ से मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने एक बार फिर अपना खुद का गाना मोबाइल पेश किया है।

उन्होंने कहा कि म्यूजिक वेव्स द्वारा प्रस्तुत इस गाने ने शुरुआती दौर में काफी सफलता हासिल की है और इसे लाखों श्रोताओं ने पसंद किया है। उन्होंने कहा कि इस गाने में युवाओं के बीच मोबाइल फोन के बढ़ते क्रेज की कहानी लिखी गई है। उन्होंने बताया कि इस गाने का वीडियो स्टैलनवीर ने बनाया है। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक ग्रामीण जीवन पर केंद्रित एक पंजाबी फिल्म ‘साडे लेख’ भी लेकर आ रहे हैं।

इस मौके पर म्यूजिक वेव्स के मैनेजर राजेश चलहोत्रा ने कहा कि इस गाने की लोकप्रियता से उनका हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मलकीत सिंह में कलम और आवाज की लामिसाल योग्यता है जो दर्शकों को बांधे रखने में सक्षम है। उन्होंने मलकीत सिंह को भी बधाई दी।