लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मुकेश कुमार गोयल सर्वसम्मति से चुने गए शास्त्री मार्केट के प्रधान…

चंडीगढ़:- शास्त्री मार्केट सेक्टर 22 सी, चंडीगढ़ की जनरल बॉडी मीटिंग में मुकेश कुमार गोयल को सर्वसम्मति से मार्किट का प्रधान चुना गया है। सभी दुकानदारों ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना नया प्रधान चुनते हुए यह अधिकार भी दिया कि वो अपनी कार्यकारिणी का गठन अपनी इच्छा के अनुसार कर सकते हैं। प्रधान चुने जाने पर उन्हें मार्केट के दुकानदारों ने फूलमालाओं से लादते हुए शुभकामनाएं दी और मार्किट व दुकादारों के हितों व वेहतरी के लिए सदैव और तत्परता से कार्य करते रहने की अपील की।

नवनिर्वाचित प्रधान मुकेश कुमार गोयल कि शास्त्री मार्किट का प्रधान चुने जाने पर वो काफी खुश और प्रोत्साहित हैं। उनके दुकानदारों भाईयों ने उन्हें इस काबिल समझते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वो उसका निष्ठापूर्वक निर्वाह करेंगे और मार्किट व दुकादारों के हितों तथा वेहतरी के लिए सदैव और तत्परता से कार्य करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि जिस उम्मीद से उनके दुकादार भाईयों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वो उस पर खरा उतरें। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें स्वेच्छा से कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी भी सौंप दी है, जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर सबको सूचित कर दिया जाएगा।

इस मौके पर शास्त्री मार्केट की इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार व उनकी सारी टीम उपस्थित थी। साथ ही मार्केट के सीनियर नेता पूर्व प्रधान श्यामसुंदर अरोड़ा, पूर्व प्रधान कुलबीर सिंह, पूर्व प्रधान तेजिंदर पाल सिंह, पूर्व प्रधान तिलकराज, पूर्व जनरल सेक्रेटरी परमजीत तुगल, दीपक सैनी, पुनीत बाबा, कमलजीत रॉकी आदि सब उपस्थित थे।