लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

करन वासुदेव बने गाय कल्याण समिति के सदस्य – सत्य पाल जैन से आशीर्वाद लिया…

चण्डीगढ़ 07 अक्तूबर, 2023. चण्डीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर श्री सत्य पाल जैन ने कहा है कि चण्डीगढ़ में गाय माता की सेवा एवं देखभाल की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा इसके लिये सभी सम्भव प्रयास किये जाने चाहिये।

चण्डीगढ़ गाय कल्याण समिति के नवनियुक्त सदस्य श्री करन वासुदेव आज प्रातः अपने साथियों सहित श्री जैन के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों की उपस्थिति में श्री जैन ने ये बात कही। श्री जैन ने कहा कि भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है तथा गाय माता की निस्वार्थ सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है।

श्री करन वासुदेव ने श्री जैन को विष्वास दिलाया की वह चण्डीगढ़ में गाय कल्याण समिति की गतिविधियों में पूर्ण योगदान करेंगे तथा गऊ माता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस अवसर पर चण्डीगढ़ के पूर्व महापौर श्री देवेश मोदगिल भी उपस्थित थे।