लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एस.एस. जैन सभा, चंडीगढ़ द्वारा ’सर्व धर्म संगम’ आयोजित…

चंडीगढ़ 1 अक्टूबर 2023ः आचार्य सम्राट पूज्य श्री आत्माराम जी महाराज की 140 वीं तथा राष्ट्र संत वाचनाचार्य श्री मनोहर मुनि जी महाराज की 96 वीं जन्म जयंति के उपलक्ष्य पर एस. एस. जैन सभा, चंडीगढ़ द्वारा उपप्रवर्तक भारत संत गौरव श्री पीयूष मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य एवं सद प्रेरणा से ’सर्व धर्म संगम’ का आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जिसका उदेश्य प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देना था और लोगों में सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपप्रवर्तक भारत संत गौरव श्री पीयूष मुनि जी महाराज ने सभी धर्म गुरूओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है हमारी विनती को सहज भाव से स्वीकार कर आज यह हमारे बीच उपस्थित हुए है जो यह दर्शाता है कि उद्देश्य भी सबका एक जैसा ही है। उन्होंने कहा कि अपने धर्म का सम्मान भी तभी बढ़ता है जब हम अन्य धर्मों का सम्मान करते है और उनके पर्वों में शामिल होते है। उन्होंने कहा कि धर्म सभी को आपस में जोड़ने और आत्मा को उंचा उठाने का कार्य प्रदर्शित करता है। सभी धर्मों के गुरु जीने का मार्ग दिखा रहे हैं किन्तु सभी का लक्ष्य एक ही है परमात्मा को प्राप्त करना। धर्म आत्मा को परमात्मा पाने का मार्ग दिखाता है। सभी धर्मों के सिद्धांत पवित्र है। सभी धर्म समान रूप से अहिंसा, सत्य, संयम, सदाचार और ईमानदारी को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न सम्प्रदायों के प्रतिष्ठित गुरुजनों ने सर्व धर्म संगम पर अपने अपने विचार रखे जिन्हें सभी ने सराहा और उनके विचारों पर अपनी सहमति जताई। इन गुरुओं में धर्म प्रभावक विनय मुनि जी महाराज (आलोक); गीतामनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज (जिओ गीता फाउंडेशन), नामधारी सम्प्रदाय गुरवचन सिंह (भैणी साहिब); महामंडलेश्वर स्वामी संपूर्णानंद; संत बलजीत सिंह महाराज (प्रमुख, विश्व रूहानी केंद्र); अनीता दीदी(ब्रह्माकुमारी); परम संत जगजीत सिंह लोपो वाले (डेरा संत दरबारा सिंह) व अन्य गुरूजन शामिल थे।

सभी धर्म गुरु इस बात से सहमत दिखे कि धर्म केवल शांति व् त्याग का मार्ग ही दिखाता है। भारत जैसे देश में ’सर्व धर्म संगम’ का होना एक सुखद एहसास का अनुभव कराता है। उन्होंने एक मंच पर सबको इकट्ठा करने के लिए मुनि जी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, भारत सरकार के अपर महाधिवक्ता सतपाल जैन, आम आदमी पार्टी, हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा, शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल चेटली व अन्य गणमान्य मुख्य अतिथि थे, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निर्देशक डॉ आर सी मिश्रा (आई पी एस) ने शिरकत की।

सभा के प्रचार सचिव नीरज जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेंद्र कुमार अमन कुमार जैन ने की और चंडीगढ़ के अतिरिक्त बड़ी संख्या में बाहर से लोग पधारे ! इस अवसर पर सभा द्वारा आए हुए विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया !