लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मोटर मार्केट मनीमाजरा में 46 युवायों ने किया रक्तदान…

मनीमाजरा/चंडीगढ़ 27 सितंबर 2023। स्वर्गीय श्रीमती गीना देवी जी की याद में श्री कांशी चेरीटेबल ट्रस्ट व विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ एहम भूमिका निभाई। शिविर सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 3:00 बजे तक चला। ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर अनुभव की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया। 19 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के वजह से रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। कैम्प में कुल 46 यूनिट्स रक्त एकत्रित हुआ।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास व श्री कांशी चेरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री तरसेम गोयल ने बताया की शिविर का उद्घाटन डीएसपी अभिनंदन, एसएचओ जसपाल सिंह पुलिस स्टेशन मनीमाजरा व पार्षद नगर निगम पंचकूला सुरेश कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विशेष अतिथि सतपाल अग्रवाल प्रेसीडेंट, महाराजा अग्रसेन चेरीटेबल ट्रस्ट व गुड मॉर्निंग क्लब के पदाधिकारी जय किशन बंसल, रामगोपाल जी, मांगे राम, शाम लाल बंसल, राजेन्द्र गुप्ता, मलकीत सिंह, उदय तिवारी, शामलाल मोड़, जे बी वर्मा व मार्केट के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र, पौधा व गमला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, पवन मनचन्दा, हर्ष मनचन्दा, मुलखराज मनोचा, सुनीता मनोचा, रणधीर सिंह, सत्य भूषण खुराना मुकेश छाबड़ा व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।