लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर 53 में चलाया पौधारोपण अभियान…

चंडीगढ़:- यूथ इनोवेटिव सोसाइटी, चंडीगढ़ द्वारा 28 जुलाई 2023 को गवर्नमेंट हाई स्कूल 53, चंडीगढ़ में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय पार्षद जसवीर सिंह बंटी थे। जसबीर सिंह बंटी ने हरित वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किये जा रहे कार्यों के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका, श्रीमती सुमन जयसवाल, स्टाफ सदस्यों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

इको क्लब के सदस्यों ने औषधीय पौधे रोप कर, उपस्थित अतिथियों को उनके फायदे बताए।

इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और छात्रों के सर्वश्रेष्ठ कार्य को बोर्ड पर प्रदर्शित भी किया गया। अतिथियों, स्टाफ सदस्यों और एसएमसी सदस्यों ने स्कूल के हर्बल गार्डन, कैलाश वाटिका में पौधे लगाए।

इस दौरान संगीत के विद्यार्थियों ने समूह गीत ‘आओ मिलकार पेड़ लगायें’ से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन जयसवाल ने मुख्य अतिथि जसवीर सिंह बंटी और यूथ इनोवेटिव सोसाइटी के सचिन को पर्यावरण में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।