लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राइडेंट स्टालियंस की फाल्कन्स पर दूसरी जीत…

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टालियंस ने जीत के क्रम को जारी रखते हुए अपनी दावेदारी नॉकआउट के लिए मजबूत कर ली है। कप में टीम ट्राइडेंट ने हैम्पटन स्टालियंस को लगातार दूसरी बार हराया। 20 जुलाई को ट्राइडेंट ने फाल्कन्स को 7 विकेट से हराया और अब टीम ट्राइडेंट ने 6 विकेट की जीत दर्ज की। नेहल वढेरा जीत के स्टार रहे। उन्होंने अर्धशतक लगाया और अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने जीत पक्की की।

आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेले मैच में हैम्पटन फाल्कन्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम का ये निर्णय ट्राइडेंट ने गलत साबित किया और उन्हें रन बनाने का मौका नहीं दिया। अनमोलप्रीत सिंह के अर्धशतक के बावजूद टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 138 रन ही बना सकी। अनमोलप्रीत 54 गेंद पर नाबाद 76 रन बनाकर लौटे और प्रभजोत ने 30 रन जोड़े। ट्राइडेंट की ओर से साहिल खान ने दो विकेट झटके और गौरव चौधरी को एक अहम सफलता मिली।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ट्राइडेंट स्टालियंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शिवेन 6 रन पर और शहबाज 1 रन बनाकर आउट हो गए। विहान ने अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन वे भी 27 रन बनाकर लौट गए। उदय प्रताप ने कप्तान नेहल वढेरा का साथ दिया। उदय 33 गेंद पर 36 रन बनाए और नेहल दूसरी ओर डटे रहे। उन्होंने 31 गेंद पर नाबाद 56 रन की पारी खेलकर 17.5 ओवर में टीम ट्राइडेंट को 6 विकेट से जीत दिला दी। सलिल ने नाबाद 16 रन बनाए। सिद्धार्थ कौल, सुमित शर्मा, माधव सिंह और अनमोलप्रीत सिंह ने 1-1 विकेट झटका।