लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ सेक्टर 43 बस स्टैन्ड के बाहर 91 युवायों ने किया रक्तदान….

चंडीगढ़ 8 जून 2022। गर्मियों के कारण ट्राईसिटी के अस्पतालों में आयी रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन, चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ ने आज मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर बस स्टैन्ड आईएसबीटी सेक्टर 43 के बाहर लगाया गया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 3 बजे तक चला। जिसमें विशेष सहयोग सीटीयू के चालक व परिचालक का रहा।

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर अपलक गर्ग, डॉक्टर बसंत व डॉक्टर गुरप्रीत की देखरेख में 91 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। रक्त पीजीआई ब्लड बैंक भेजी गई वातानुकूलित बस में एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। रक्त ही एकमात्र ऐसा पदार्थ है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता। केवल स्वयं अपनी मर्जी से रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान करने से ही रक्त की कमी पूरी की जा सकती है।
शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर रमेश सुमन, वरिंद्र कुमार गांधी, कृष्ण लाल कोमल, अजीत कुमार शर्मा, कुलवीन्द्र चीमा, सुरिंदर कौर, कुमारी योगिता, जसलीन कौर, सहजवीर सिंह, रवींद्र सिंह, गगनदीप सिंह, राकेश कुमारी, जतीन्द्र सिंह, शत्रुघन कुमार, नीरज यादव, विशाल कुंवर ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।