लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पब्लिक हेल्थ सेक्टर 4 पंचकूला में किया 30 युवाओं ने रक्तदान…

पंचकूला 6 जून 2022। विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर सेक्टर 4 पब्लिक हेल्थ विभाग के सामने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर गर्मियों की वजह से अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगाया गया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर ब्लड बैंक सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला की सात सदस्यों टीम ने डॉक्टर अमित सम्मी की देखरेख में 30 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। इस कैम्प में डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज़ हरियाणा के लेखा अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने भी रक्तदान किया। कैम्प में डॉक्टर मनोज त्यागी ने भी रक्तदताओं की हौंसला अफजाई की और कहा की तीन महीने में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए।

साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि केवल स्वयं अपनी मर्जी से रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान करने से ही रक्त की कमी पूरी की जा सकती है। पहले रक्तदान जब जरूरत होती थी तब किया जाता था। अब तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, जिससे मनुष्य ना जाति देखता है ना धर्म देखता। यह मनुष्य के लिए जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। रक्तदान करके ही हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं।

इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से मुलखराज मनोचा, सुनीता मनोचा, पवन मनचन्दा, हर्ष मनचन्दा, शत्रुघन कुमार, विशाल कुवर, नीरज यादव व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।