लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट और फोर्टिस हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया फ्री हेल्थ कैम्प….

चंडीगढ़:-वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी की सुपरविजन में शनिवार को वार्ड वासियों की सुविधा हेतु फ्री हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट, फोर्टिस हॉस्पिटल और आर डब्ल्यू सेक्टर 42 के आपसी सहयोग से इस चेक अप कैम्प को सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में आयोजित किया गया था। चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर सरबजीत कौर इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुई। वहीं इस मौके चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रेसिडेंट सुभाष चावला और चंडीगढ़ महिला कांग्रेस प्रेसिडेंट दीप दुबे भी मौजूद थे।

फोर्टिस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की देख रेख में संचालित इस फ्री हैल्थ चेक अप कैम्प में हृदय रोग, जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग सहित नेत्र रोग (साथ में मुफ़्त ऐनक भी दी जाएगी) के अलावा अन्य सामान्य रोगों से संबंधित बीमारियों की भी जांच की गई। इस दौरान डॉक्टर्स द्वारा न केवल जांच शिविर में आने लोगों को न केवल रोग से संबंधित जानकारी दी गयी, बल्कि उन्हें स्वस्थ लाइफ स्टाइल और बेहतर जीवन शैली के प्रति प्रेरित भी किया गया । डॉक्टर्स ने लोगों को स्वस्थ औऱ फ़िट रहने के लिए नियमित सैर- व्यायाम और हेल्थी फ़ूड को शामिल किए जाने का आग्रह किया।

क्षेत्रीय पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि मौजूदा समय में भाग दौड़ और तनाव भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत नही हो पा रहे, जिससे लोग छोटी मोटी बीमारियों/रोग से जकड़ते जा रहे हैं। बंटी ने आगे कहा कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से ही आज इस फ्री हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान फोर्टिस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। लोगों को स्वस्थ रहने और जीवन शैली में बदलाव लाने का भी आग्रह किया गया।