लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आदर्श कॉलोनी में लगाया जनता दरबार…

चंडीगढ़:-वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसवीर सिंह बंटी ने चुनाव के दौरान वार्ड निवासियों से किये गए अपने वादे अनुसार आज आदर्श कॉलोनी में कॉलोनी निवासियों के बीच जा कर उनकी समस्याएं सुनी। आदर्श कॉलोनी को भी उठा दिए जाने की अफवाह के बीच कॉलोनी निवासियों में डर का माहौल होने के कारण लोगों ने अपनी समस्याएं पार्षद जसबीर सिंह बंटी को बताई। लोगों ने पार्षद को बताया कि किसी ने उनको बताया है कि आदर्श कॉलोनी को दो तीन दिन में तोड़ दिया जाएगा। जिस कारण लोगो में बहुत भय से घर कर गया है।

लोगो ने उन्हें बताया कि वह आदर्श कॉलोनी में वर्षों से रह रहे हैं, उनका सर्वे भी हुआ हुआ है। मगर उनको कोई मकान नहीं दिया गया।उनका प्रशासन से निवेदन है कि उनको मकान दिए जाएं। उसके बाद ही यह मकान तोड़े जाए। लोगों ने बताया कि उनके बच्चे पास ही के स्कूल में पढ़ते हैं।अगर मकान तोड़े जाए उनको और उनके बच्चों को बहुत नुकसान होगा।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कॉलोनी वासियों को आश्वासन दिया कि वह उनके मकान नहीं टूटने देंगे और वह प्रशासन से अपील करेंगे, उनको मकान देने के बाद ही उन्हें वहां से उठाया जाए।