लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित…

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में 28, 29 व 30 मई को पंचकूला के पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस में समाचार क्यारी समचार पत्र समूह द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने ‘मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर प्रेस बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में ‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ एवं योगदान विषय पर मीडिया जगत, शिक्षा, साहित्य, पूर्व सैन्य अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, दिग्गज समाजसेवी मंथन करेंगे।

श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न महानुभवों को ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022’ से  विभूषित किया जाएगा। महाकुंभ के आयोजन को लेकर उन्होंने बताया कि देश  भर से आने वाले मीडिया बंधुओं के लिए तीन दिन व दो रात का आवास व भोजन का प्रबंध निःशुल्क किया गया है।

समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान समय तक मीडिया लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है उन मीडिया बंधुओं पर जो अपनी जान को जोखिम में डालकर भी लोगों की बातों को मीडिया के जरिए देश व दुनिया के सामने ला रहे हैं। आज भी मीडिया की साख को जिंदा रखे हुए मीडिया कर्मियों को सलाम है।

‘मीडिया महाकुंभ 2022 ’ के संदर्भ में समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 ’ प्राप्त करने वाले महानुभावों की सूची भी जारी की जिनमें मुख्यतः उत्तर प्रदेश के लखनऊ से अमित आजाद, राजस्थान के जयपुर से नायक उदयवीर सिंह, �