लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा सरकार ने आज (3 मार्च) हरियाणा की आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के साथ किया दुर्व्यवहार….

चंडीगढ़/ पंचकुला: भाजपा सरकार ने आज (3 मार्च) जो हरियाणा की आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के साथ किया है, इससे उसका महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। यह दमन और तानाशाही है। 5 मार्च को इसका जवाब दिया जाएगा । सभी जिलों में मंत्री विधायको, पुलिस प्रमुख के यहां जोरदार आक्रोश कार्यवाहियां होंगी। 5 मार्च महिला दिवस के दिन भाजपा सरकार की महिला विरोधी दमन व तानाशाही के खिलाफ ऐतिहासिक कार्यवाही होगी। तालमेल कमेटी ने जनता के तमाम हिस्सों व प्रदेश की सभी 52000 आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स पर दमन के खिलाफ एकजुट हों।

शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन व विधान सभा कूच को रोकने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया गया। पंचकुला में हजारों महिलाओं को गिरफ्तार करके अलग अलग जगह पर भेजा गया है। आंगनवाड़ी फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा रानी, महासचिव ए आर सिंधु, तालमेल कमेटी नेताओं पुष्पा दलाल को पंचकुला में शकुंतला, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सतीश सेठी, सीटू नेता कमलेश आदि नेताओं को सैकडो महिलाओ के साथ गिरफ्तार किया गया। सैंकड़ों वर्कर्स और हेल्पर्स के साथ पुलिस ने लाठीचार्ज व धक्का मुक्की की। गिरफ्तार करने के बाद अलग जगह ले जाकर आंदोलनकारियो को छोड़ा गया। शाहबाद से पंचकुला वाया बरवाला रोड पर चार जगहों पर हजारों वर्कर्स को पुलिस ने बेरिकोड़ लगाकर रोका। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा। पुलिस द्वार रोक जाने पर अम्बाला चंडीगढ़ के बीच लालडू के पास हजारों वर्कर्स ने जी टी रोड पर धरना लगाया। पानीपत में बड़े तादाद में गाड़ियों को रोक लिए जाने पर कई घंटे तक प्रदर्शन हुआ। इसी प्रकार से कैथल, गुड़गांव,पलवल, रेवाड़ी, नारनौल, हिसार ,फतेहबाद सहित तमाम जिलों में कल रात से ही वर्कर्स हेल्पर्स को विधान सभा कूच मे जाने से रोकने के लिए नेताओं को धरपकड़ की गई। सीटू प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव जय भगवान, एआईयूटीयूसी के अध्यक्ष राजेंद्र, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव जय भगवान तालमेल कमेटी की नेताओं कृष्णा, और देवेंद्र शर्मा ने सरकार की इस कार्यवाही के कड़े शब्दो में निंदा की है।

कमेटी नेताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों पर दमन करके सरकार आग में तेल डालने का काम कर रही है। आंदोलनकारी नेताओं ने कहा जिस ढंग से वर्करों द्वारा प्रस्तावित 3 मार्च के विधान सभा कूच को रोकने के लिए सरकार ने पुलिस दमन का सहारा लिया है उससे बिल्कुल साफ हो चुका है कि यह सरकार घोर महिला विरोधी है और इसका बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा महज एक दिखावा है। राज्य भर में महिलाओं को अलग अलग जगह पर गिरफ्तार किया गया है। गाड़ियों को इंपाउंड किया गया है। सरकार हमारे आंदोलन से घबराई हुई है। सरकार तुरंत मांगो का समाधान करे।

तालमेल कमेटी नेताओं ने कहा कि हड़ताल को 85 दिन हो चुके हैं, 300 के करीब वर्करों की सेवासमाप्ति की गई है, 400 से ज्यादा वर्करों पर झूठे पुलिस केश दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बावजूद जब आंदोलनकारी वर्कर्स की आवाज को ज़रकर दबा नही पाई तो आज ज़रकर ने विधान सभा कूच को विफल बनाने के के लिए कल रात से धरपकड़ और साधनों को जब्त करना शुरू कर दिया जो बेहद निंदनीय है। तालमेल कमेटी की नेताओं ने बहादुर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के संघर्ष और उनके जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि आप ऐसे ही मैदान में डटी रहे सरकार को अपने दमनकारी कदम वापिस लेते हुए हमारी माँगों का समाधान करना ही होगा।उन्होंने सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि हरियाणा चाहे जितना जोर लगा ले लेकिन आंदोलन बिना जीत और समझोते के वापिस ही हो सकता।

जारीकर्ता
शकुंतला 9416651082
देवेंद्री शर्मा 9643177482
कृष्णा 86830 31865
पुष्पा दलाल 9416259539
तालमेल कमेटी
*आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स हरियाणा*