लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर ACP राजकुमार को DCP के नाम सौंपा गया ज्ञापन….

दिनांक 3 मार्च 2022 को आंगनवाड़ी हेल्पर वर्कर्स का विधानसभा कूच को लेकर पूरे हरियाणा राज्य में प्रदर्शन किया गया था। परंतु जगह जगह भाजपा जजपा के शासन में पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं को जोर जबरदस्ती द्वारा गिरफ्तार किया गया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी व सीटू प्रधान के जिला प्रधान रमा ने भी सरकार की कड़ी शब्दों में आलोचना की। और इस दुर्व्यवहार को लेकर 5 मार्च 2022 को सेक्टर 1 पंचकूला में सर्व कर्मचारी से पंचकूला जिला प्रधान रणधीर राघव, जिला सचिव विजय पाल, जिला संगठन मंत्री श्रवण जांगड़ा, आर एस साथी व सीटू जिला प्रधान रमा द्वारा ACP राजकुमार के हाथों DCP के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

डीसी के नाम दिया गया ज्ञापन:-

सेवा में,

एस.एस.पी महोदय, जिला

विषय: आंगनवाड़ी वर्करों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट और बदसलुकी बारे शिकायत

दिनांक: 5 मार्च 2022

माननीय महोदय

जैसा कि आप जानते हैं कि प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स 8 दिसम्बर से हड़ताल पर हैं। 3 मार्च 2022 को आंगनबाड़ी वर्करों ने विधानसभा कूच का आह्वान किया हुआ था। इस विधानसभा कूच के लिए जैसे ही वर्कर्स अपने-अपने जिलों से पंचकूला के लिए निकलना शुरू हुई तो पुलिस ने जोर जबरदस्ती करते हुए गाड़ियों की चाबी छीन ली।

पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेन्द्रगढ़ में ये अत्याचार 2 मार्च की रात को ही पुलिस ने शुरू कर दिया था। गुरुग्राम में तो पुलिस ने यूनियन की कई कार्यकर्ताओं को पूरी रात उनके घरों में ही नजरबन्द करके रखा। 3 मार्च की सुबह सड़कों पर जहा भी आंगनबाड़ी वर्कर्स और उनकी गाड़ियां दिखाई उनको रोकते हुऐ पुरूष पुलिस कर्मचारियों ने महिला वर्करों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इस मारपेट में वर्करों को चोट भी लगी। इतना ही नहीं पुलिस ने हाथापाई करते हुऐ वर्करों के कपड़े तक फाड़ दिए तथा कई-कई घन्टों तक नाजायज हिरासत में भी रखा गया।

आंगनबाड़ी वर्करों के साथ हरियाणा सरकार के इसारे पर हुऐ इस पुलिसिया दमन के खिलाफ आज राज्य भर में पुलिस अधिकक्षकों के जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन करते हुए हम आपसे निम्नलिखित मांग करते हैं कि महिला वर्करों के साथ पुलिस द्वारा किए गये इस अमानवीय दुरव्यवहार पर रोक लगाई जाए

तथा ऐसा व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।