लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ द्वारा 1971 के युद्ध के शहीदों के परिजनों का सम्मान…

भारत के स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में और भारत की पाकिस्तान पर वर्ष 1971 की 50वीं जीत पर एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ की ओर से से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विजय श्रंखला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ डायरेक्टरेट की ओर से 1 चंडीगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी चंडीगढ़ में 09 दिसंबर 2021 को किया गया।

एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ के मुख्यालय में स्वर्णिम विजय श्रंखला के अन्तर्गत किये गए इस कार्यक्रम में शहीदों को नम आंखों से याद किया गया| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाहिद मेजर के.जे. सिंह, 4 पैरा की धर्मपत्नी श्रीमती परमिंदर कंवलजीत कौर, शाहिद मेजर डी पी लखनपाल, 1 जी आर की धर्मपत्नी श्रीमती कान्ता लखनपाल, व शाहिद मेजर शशि पाल सिंह, वीर चक्र, 6 राजपूत का भतीजा श्री कनवरविक्रांत सिंह व परिवार के अन्य सदस्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित थे।

बतौर विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर बीएस ढिल्लों ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ रहे| मेजर के.जे. सिंह, मेजर डी पी लखनपाल, व मेजर शशि पाल सिंह ने 1971 में लड़े गए ऑपरेशन कैक्टस लिल्ली युद्ध जो भारत और पूर्वी पाकिस्तान के बीच लड़ा गया था, उसमें अहम भूमिका निभाई थी और लड़ते लड़ते मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था| अतः आज यह कार्यक्रम उन शहीदों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य हेतु आयोजित किया गया| इस अवसर पर 50 एनसीसी कैडेट्स, समस्त पी आई स्टॉफ, और सिविल स्टॉफ उपस्थित रहे| तत्पश्चात, शहीदों की शहादत का विस्तृत वर्णन उपस्थित सभी जनो को बताया गया जिसे सुनकर सबकी आंखे नम हो गई। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में , एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ की ओर से अपने वीर सपूतों मेजर के.जे. सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती परमिंदर कंवलजीत कौर, मेजर डी पी लखनपाल की धर्मपत्नी श्रीमती कान्ता लखनपाल, व मेजर शशि पाल सिंह, वीर चक्र का भतीजा श्री कनवरविक्रांत सिंह को शॉल, नकद राशि और स्मृति चिन्ह भेंट की।

अंत में देश भक्ति गीत के साथ समारोह संपन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन 1 चंडीगढ़ गर्ल्स बटालियन की सीनियर जीसीआई कमलजीत ने किया।