लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका श्री ओ पी ठकराल भाजपा में शामिल….

Featured Video Play Icon

पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी रह गया हैं। और चुनाव को लेकर सबके मन में एक खलबली मची हुई है। कि आखिर सरकार किसकी बनेगी और कौन मैदान छोड़ जाएगा। सभी पार्टियां आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बना रही हैं । पंजाब सरकार में बीजेपी भी अपनी पूरी जोर आजमाइश लगाने वाली हैं। हालात को देखते हुए और पार्टी के कार्यकर्ताओं को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अधिक मजबूत बनती जा रही है।

ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार श्री ओपी ठकराल को कांग्रेस से भाजपा में शामिल किया गया व भाजपा पंजाब कार्यकारिणी के विशेष सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई।

इस पर ओपी ठकराल ने सबसे पहले पार्टी का धन्यवाद किया और इसके साथ ही आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार पंजाब में बीजेपी की भारी बहुमत से सरकार बनेगी। और क्या कुछ कहा श्री ओपी ठकराल ने वीडियो में सुन सकते हैं।