लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भारत देश के लिए मेडल लाने वाले युवाओं हेतु रघु ट्रैवल्स के मालिक रघुवीर सिंह का बड़ा ऐलान…..

टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत देश के खिलाड़ियो के एतिहासिक प्रदर्शन ने देश भर के लोगो को खुशी का मौका दिया है। लोग अलग- अलग तरीके से अपनी प्रसन्नता प्रकट कर रहे है। खुशी की इन्ही भावनाओ से ओतप्रोत होकर चंडीगढ़ सेक्टर 40-डी के टैक्सी ऑपरेटर “रघु ट्रेवल्स” के मालिक रघुबीर सिंह ने भी ये ऐलान किया है, कि भारत देश की तरफ से ओलंपिक 2021 में मेडल लाने वाले सभी खिलाड़ियों को चंडीगढ़ में “प्रीमियम टैक्सी सर्विस” एक साल के लिए मुफ्त होंगी।

टैक्सी में ईटियोस, इनोवा व इनोवा क्रिस्टा टैक्सी सेवा चंडीगढ़ से कहीं भी आने जाने के लिए फ्री होंगी, उन्होने कहा कोरोना के निराशा भरे में ये पहला अवसर है जब सारे देश के लोग उत्साहित है ओर जश्न का माहौल है।

वही उन्होने कामना करते हुए कहा कि भारत के खिलाडी अगले ओलम्पिक मे इस बार से ज्यादा मेडल लेकर आये कम से कम 20, ताकि देश का नाम ओर भी चमके, फ्री टैक्सी के बाबत बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधा की घोषणा करना सभी टैक्सी ऑपरेटरों को बल देने के लिए किया गया है, ताकि सब हिम्मत करके कोरोना संकट से बाहर निकले और आने वाले सालो में टैक्सी टूर, उद्योग पर्यटन अपने पिछले सालो की गिरावट को पूरा कर कई गुना वृद्धि करे।
ऐसा तभी हो पाएगा जब देशवासी लोकल फॉर वोकल “को प्रोत्साहन देंगे। अंत मे सब को आह्वान आओ हम सब साथ मिल कर देश निर्माण करे देश की अर्थ व्यवस्था में अपना अपना योगदान करें।