लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

टोक्यो ओलंपिक में जीत की खुशी को लेकर एक्सेल फार्मा के मालिक डॉक्टर अनुकांत गोयल ने किया बड़ा ऐलान…..

Featured Video Play Icon

टोक्यो ओलिंपिक मे इस बरस भारत के खिलाड़िओ ने ऐतिहासिक प्रदर्शन दिखा कर देश भर के लोगो मे ख़ुशी का संचार कर दिया, अपनी खुशी लोग अलग अलग तरीके से दिखा रहें है, वैसे ही अपनी भावना को प्रकट करते हुए मोहाली स्थित एक्सेल फॉर्म स्यूटिकल के मालिक डॉ अनुकांत गोयल ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए यह ऐलान किया कि ,भारत देश की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में मेडल लाने वाले सभी खिलाड़ियों को फ्री में कंसल्टेंसी और फ्री दवाइयां सारी जिंदगी के लिए मुफ्त देंगे।

उन्होंने कहा कि देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है कि जब किसी ओलंपिक में भारत को 7 मेडल मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह भी एथलेटिक के शौकीन हैं ,और सभी देश वासियों की तरह से गर्व महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मात्र टोक्यो ओलंपिक ही नहीं बल्कि आने वाले हरेक ओलंपिक में किसी भी तरह का मेडल जीत के आने वाले हर व्यक्ति को यह सुविधा देंगे। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उनकी तमन्ना है कि अगले ओलंपिक में सभी मेडल भारत जीते, नहीं तो कम से कम इस बार से तीन गुना तो ले ही आए। काबिलेजिक्र है कि ऐसी घोषणा करने वाले ये पहले डॉक्टर और एक्सेल फार्मा पहली और एकलौती कंपनी है.