लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मलोया में वेंडरों की समस्याओं पर चर्चा, प्रभारी बनने पर हरिशंकर मिश्रा को किया सम्मानित…..

चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर मिश्रा को वेन्डर प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर रविवार को मलोया में स्थानीय नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर वेंडरों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रदेश भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य व स्थानीय नेता संजय बिहारी ने हरिशंकर मिश्रा को मलोया के वेंडरों को आ रही समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जो वेंडर शुरू से जहां बैठते आए हैं, उन्हें वहीं बिठाया जाए। कोरोना की वजह से सभी की आमदनी बहुत प्रभावित हुई है। ऐसे में इस कदम से उन्हें कुछ राहत मिल सकती है।

हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन से वेंडर काफी प्रभावित हुए हैं। उनका काम भी सही से नहीं चल पाया है। इसलिए कोशिश की जाएगी कि लॉकडाउन के दौरान के उनके लाइसेंस फीस को माफ कराया जाए। इस बारे में वह नगर निगम के अधिकारियों से मिलेंगे और जल्द माफ कराने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा वेंडरों की मदद के लिए चंडीगढ़ प्रशासन व केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा। जहां पर ज्यादा वेंडर बैठते हैं। वहां पर शिविर लगाकर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा ताकि वह उसका लाभ ले सकें। इस मौके पर संजय बिहारी, उदय राज यादव, राकेश मिश्रा, नगेंद्र, लाल बहादुर, आरती शर्मा, कन्या, स्वामी, मनोज कुमार, यशपाल मौर्य, लालू गुप्ता, रवि, रामराज आदि उपस्थित रहे।