लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पंचकूला स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के चुनाव पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन…..

Featured Video Play Icon

पंचकूला: स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन पंचकूला (Regd. 2073) संबंधित सीटू की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें रह चुकी पूर्व प्रधान रमा का संघर्ष व कार्य देखते हुए कर्मचारियों ने फिर रमा देवी को प्रधान चुना। सतीश कुमार को सचिव, भीम कुमार को कोषाध्यक्ष, सर्वसम्मति से रीटा देवी को उपाध्यक्ष, कुलविंदर को सह सचिव, शेखर, फातिमा, एकता, रिंकू को सदस्य के रूप में चुना गया।

यूनियन के इस चुनाव के जनरल बाड़ी में सीआईटीयू के प्रदेश महासचिव जय भगवान विशेष रूप से उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया के लिए श्रवण जांगड़ा, लच्छी राम और आर एस साथी की तीन सदस्यीय टीम का धन्यवाद करते हुए सीटू महासचिव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया सभी कर्मचारियों की एकता का परिणाम है। इसके इलावा अक्षय, जगत सिंह, कमलेश, अनूप, रोबिन व अमित चुनाव के दौरान मौजूद रहे व नई कार्यकारिणी का हौसला बढ़ाते हुए नारे लगाए। नई कार्यकारिणी को बधाई दी।

सरकार से मांग की गई, कि जब काम नियमित है तो हमे भी पक्का कर्मचारी बनाया जाए। तब तक कम से कम 24000 न्यूनतम वेतन मिले। उन्होंने कहा की क्यों आखिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी समान काम समान वेतन को लागू नहीं किया जा रहा है। सरकार कच्चे, आउटसोर्स व ठेके के नाम पर कर्मचारियों का भयंकर शोषण कर रही है। आज सरकार मजदूर कर्मचारी पर बड़े हमले कर रही है। जिसके खिलाफ 9 अगस्त को भारत बचाओ दिवस मनाया जायेगा इसमें सभी कर्मचारी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।

यूनियन की नवनियुक्त प्रधान रमा देवी, सचिव सतीश कुमार ने हॉस्पिटल के तमाम ठेका कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि नई टीम सभी कर्मचारियों के हित के लिए काम करेगी। यूनियन का प्रयास रहेगा कि अन्य विभागो में भी ठेका कर्मचारियों को एकजुट किया जाएगा। जनरल हाउस में सर्व कर्मचारी संघ के सचिव विजय पाल, सीटू जिला सचिव लच्छी राम, सर्व कर्मचारी संघ के नेता श्रवण जांगड़ा ने अपने विचार रखे।

जारीकर्ता
सतीश कुमार
सचिव
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन पंचकूला (रजी 2073)
संबंधित: सीआईटीयू
जिला सचिव
लच्छी राम
8901123772