लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ मेयर रविकांत शर्मा और संजय टंडन गाड़ियों के तोड़े शीशे…

Featured Video Play Icon

भाजपा नेताओं का विरोध करने सेक्टर 48 पहुंचे किसान भाजपा नेता 48 मोटर मार्केट में अभिवादन समारोह खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे। चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मेयर रविकांत शर्मा और भाजपा के चंडीगढ़ के पूर्व प्रधान व हिमाचल के सह-प्रभारी संजय टंडन की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। भाजपा नेता मुताबिक, उनकी गाड़ियों पर यह घटना तब घटी, जब सेक्टर 48 मोटर मार्केट में भाजपा नेता अभिवादन समारोह खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे। कहा जाता है कि मेयर की गाड़ी किसी तरह से बचते हुए निकली।

शुक्रवार को भाजपा के कार्यक्रम के विरोध में किसान मोर्चा की तरफ से पहले ही सूचित कर दिया था शनिवार को एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बावजूद विवाद के बाद बीजेपी नेता पहुंचे सेक्टर 31 थाने। घटना के बाद भाजपा नेता और समर्थकों ने सेक्टर 31 थाने पहुंचकर घेराव किया। इसकी सूचना मिलते ही SSP कुलदीप चहल और SP सिटी केतन कुमार ने पहुंचकर दोनों पार्टियों को समझाया और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ से कुलदीप सैनी की रिपोर्ट