लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री सतपाल जैन के जन्मदिवस पर लगाए गए रक्तदान शिविर में किया 161 लोगों ने रक्तदान…..

Featured Video Play Icon

दिनांक 15 जून 2021 को चंडीगढ़ सेक्टर 30 अग्रसेन भवन में चंडीगढ़ के पूर्व सांसद श्री सत्यपाल जैन के जन्मदिवस पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जो कि इस महामारी के समय में एक बहुत बड़ी जरूरत बन गया था। इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया व रक्तदान किया। इसमें 161 लोगों ने रक्तदान किया व 73 लोगों को कुछ कमी की वजह से रक्तदान नहीं करने दिया गया। श्री सत्यपाल जैन निस्वार्थ भाव से भारतीय जनता पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं। इस समारोह में उनके साथ उनके सुपुत्र धीरज जैन पुत्र वधू डॉक्टर साइना कंसल जैन तथा उनकी दोनों पोतिया आध्या जैन तथा अनायशा जैन भी उनके साथ मौजूद थी। पूरे दिन जन्मदिन दिवस पर बधाई देने वालों का सिलसिला नहीं रुक रहा था।

आज के दिन जैन 69 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं व 70वें साल में कदम रख चुके हैं। शहर के पूर्व मेयर श्री देवेश मोदगिल ने बताया जैन साहब की गिनती भारत के प्रमुख संविधान विशेषज्ञ वकीलों में होती है। और आज के दिन लगभग 800 लोगों ने जैन साहब को बधाई दी। सत्यपाल जैन ने बताया कि उनके पूरे परिवार जनों ने वैक्सीन लगवा ली है व पूरे देश के लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।