लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ सेक्टर 22 में लगे रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने किया दूसरों की ज़िन्दगी बचाने के लिए रक्तदान…

चंडीगढ़ 16 जून 2021 । कोरोना महामारी के कारण अस्पतालों में आयी रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन व ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 22बी ने आज बुधवार को मोबाइल मार्किट सेक्टर – 22बी में रक्तदान शिविर लगाया। इस रक्तदान शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ ने एहम भूमिका निभाई। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए जैसे की सामाजिक दूरी, मास्क व सैनीटाईजेशन का ख़ास ध्यान रखा गया।

यह शिविर सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 4:00 बजे तक चला। ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर निपुण परिजा की निगरानी में रक्त एकत्रित किया गया। रक्त पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ द्वारा भेजी गयी वातानुकूलित मोबाइल वैन में लिया गया। 32 रक्तदानियों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की शिविर का उद्घाटन ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 22बी के प्रेजिडेंट श्री सुभाष नारंग के कर कमलों द्वारा किया गया। सुभाष नारंग ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है।
रक्तदान की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र, बैज, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ से राकेश कुमारी सहगल, विश्वास फाउंडेशन से साध्वी शक्ति विश्वास, अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, विकास कालिया, वरिंदर गाँधी, राजिंदर गुलाटी व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।