लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

“हम्बल टू बी चण्डीगढ़ीयन्स ट्रस्ट” संस्था द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर…..

दिनांक 20/01/2021 चंडीगढ़ शहर की सामाजिक संस्था “हमबल टू बी चण्डीगढ़ीयन्स ट्रस्ट” (रजि.) एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कांग्रेस भवन सेक्टर-35, चंडीगढ़ में करवाया गया। रक्तदान शिविर में लोगों एवं महिलाओं ने कॉफी संख्या में अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्यअतिथी श्री बल्जिन्द्र सिंह (बिट्टु) चेयरमैन फॉसवैक चंडीगढ़, बतौर विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष “श्री प्रदीप छाबड़ा” एवं पंचकुला कि पूर्व मेयर श्रीमती उपेन्द्र कौर आहलुवालिया के कर कमलों द्वारा हुआ।

उन्होने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए आगे आने को कहा ओर रक्तदान कि इस मुहिम से जुडने के लिए प्रेरित किया।

आप को बता दें कि उपरोक्त संस्था पिछले काफी समय से सामाजिक कार्य को बढावा दें रही हैं व समाज हित में कर रही हैं। 20जनवरी को उपरोक्त संस्था का स्थपना दिवस होने तथा गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर्व पर संस्था के सदस्यों द्वारा समाज हित में रक्तदान शिविर का कार्यक्रम का आयोजन सभी भाइयों/बहनों के सहयोग से मिलजुल कर करवाने का सफल निर्णय लिया गया।

संस्था के सदस्य राजेन्द्र मोहन कश्यप, राजेश सूद, सरीता खुराना पाक कला विशेषञ, रेणू राज, सोनिया, दिपा अग्रवाल, कमल गोयल, पवन चौहान, विजय कुमार, अखिल कुशवाहा, खुश मोहम्मद, राजेश अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सम्पर्क सूत्र
राजेश सूद
88723-80900