लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

किसान मजदूर व कर्मचारियों के हित के लिए रखी गई एक मीटिंग….

Featured Video Play Icon

आज दोपहर एक मीटिंग कर्मचारियों के हित के लिए, पंचकूला सरकारी हस्पताल सेक्टर 6 में रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान रमा के नेतृत्व में की गई। इस मीटिंग में किसानों व कर्मचारियों के हकों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। रमा ने बताया कि 2014 में सरकार ने कुछ वादे किए थे, कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, समान काम समान वेतन लागू किया जाएगा। इसके अलावा और भी कई वादे किए थे जिन्हें सरकार आज बिल्कुल भूल चुकी है। जिसके कारण पूरे भारतवर्ष के अच्छे दिन की बजाए बुरे दिन आ गए हैं।

रमा ने कहा कि 31 मार्च से सरकार कर्मचारियों की सेवा बंद करने की प्लानिंग कर रही है। जिसके विरोध में सभी कर्मचारी पूरे हरियाणा में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सर्व कर्मचारी संग से श्रवण कुमार जांगड़ा ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाए जिनकी नौकरी पक्की है। उनकी भी कोई गारंटी नहीं है। ना जाने सरकार कब कोई नया कानून ले आए आज जो किसान की लड़ाई निरंतर चल रही है। वह केवल किसान कि नहीं बल्कि हर भारतवासी की लड़ाई है।
रमा ने कहा कि सरकार ने जो काले कानून किसानों के विरुद्ध बनाए हैं। वह किसानों के साथ साथ हर भारतीय नागरिक के विरुद्ध है। अगर देश का किसान अन्नदाता ही नहीं रहेगा, तो देश का विकास असंभव है।
इस इस मीटिंग को सर्व कर्मचारी संघ से श्रवण कुमार झगड़ा, जनवादी महिला समिति से निर्मला देवी, सचिव सतीश कुमार, जगत सिंह व जगदीश आदि नेताओं ने संबोधित किया।

जारीकर्ता
रमा (जिला प्रधान पंचकूला)
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन 7837047490