लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को श्री हिंदू तख्त की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई….

Featured Video Play Icon

आज शालीमार एनक्लेव ढकोली जीरकपुर जिला मोहाली में अनंत श्री विभूषित जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के दिशा निर्देशों पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को श्री हिंदू तख्त के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर श्री हिंदु तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी एवं श्री हिंदू तख्त के पंजाब प्रचारक अमित शर्मा के साथ काफी संख्या में श्री हिंदू तख्त के कार्यकर्ता भी शामिल रहे श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि जिस तरह से कट्टरपंथियों के द्वारा गोली मारकर श्रीमती इंदिरा गांधी जी को शहीद किया गया वह बहुत ही निंदनीय है वह एक देश की ऐसी प्रधानमंत्री थी जिन्होंने सभी को साथ लेकर चलने का कार्य किया था

आज अगर वह इस दुनिया में होती तो बहुत कुछ बदल गया होता हमेशा ही उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए कार्य किए पंजाब के अंदर जब भी कट्टरपंथियों के द्वारा मुहिम चलाई गई उसको भी श्री मती इंदिरा गांधी के द्वारा ही खत्म किया गया पंजाब के लोग ऋणी है श्रीमती इंदिरा गांधी के जिन्होंने पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने की मुहिम चलाई थी लेकिन कुछ लोग देश की एकता और अखंडता को खराब करने के लिए लगातार पंजाब के अंदर माहौल खराब कर रहे हैं जिसे श्री हिंदू तख्त के कार्यकर्ता कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे श्री हिंदू तख्त हमेशा ही देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे तिवारी ने कहा कि जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के दिशा निर्देशों से लगातार श्री हिंदू तख्त एवं अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति कट्टरपंथियों से लड़ाई लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा जो लोग देश की एकता और अखंडता को खराब करेंगे उनको मुंहतोड़ जवाब देगा ना कभी श्री हिंदू तख्त के कार्यकर्ता डरे हैं और ना डरेंगे तिवारी ने कहा कि आज श्री हिंदु तख्त के सभी कार्यकर्ता अलग-अलग शहरों और कस्बों में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं अंत में अमित शर्मा ने कहा कि जिस तरह से लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं वह किसी भी कीमत में नहीं होने दिया जाएगा चाहे हमें किसी भी तरह की कुर्बानी देनी पड़े साथ ही अमित शर्मा ने यह भी कहा कि जो लोग किसानों के बीच में बैठकर खालिस्तान की बात करते हैं बैनर पोस्टर लगाते हैं मैं यह विनती करता हूं किसान भाइयों से इस तरह के दंगाइयों को दूर रखें जिससे हमारे पंजाब का माहौल खराब ना हो हमारा संगठन पहले दिन से आप लोगों के साथ हैं और आगे भी आपके साथ इस लड़ाई में शामिल रहेगा