लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राम मंदिर बनने की खुशी में मंदिर में चढ़ाया चांदी का छत्र भाजपा नेता हरिशंकर मिश्रा बोले- राम मंदिर का सपना पूरा हुआ

चंडीगढ़ पांच सदियों के लंबे इंतजार के बाद देश दुनिया के करोड़ों रामभक्तों का अयोध्या में भव्य मंदिर निमार्ण शुरू होने का सपना बुधवार को पूरा हो गया। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने राम मंदिर के निर्माण शुरु होने की खुशी में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के शिव मानस मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। इस मौके पर पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, आरएसएस के राजेंद्र जैन, पार्षद दलीप शर्मा, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, राजीव कुमार पांडेय व अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि आज पूरे देश में भगवा लहरा रहा है। फूलों की भीनी भीनी खुशबू वातावरण में भक्ति की मिठास घोल रही है। भक्ति और उल्लास से सराबोर अयोध्या समेत पूरे देश में उत्सव का माहौल है। हर कोई अलग-अलग तरह से अपनी खुशी का इजहार कर रहा है।

हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1990 में अयोध्या में कार सेवा करने के लिए वह चंडीगढ़ से गए थे। 26 अक्टूबर 1990 को वह शहर के कई वरिष्ठ नेता, जिसमें सत्यपाल जैन, ज्ञानचंद गुप्ता, देशराज टंडन समेत कई नेताओं के साथ अयोध्या के लिए गए थे। सभी को टुंडला रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को 10 दिन तक आगरा के जेल में रखा गया। इसके बाद भी वह कई बार अयोध्या गए और राम लला के दर्शन किए।

उन्होंने कहा कि, राम मंदिर का निर्माण होते देखना जीवन का सपना था, जो अब पूरा हो रहा है। इसलिए ही उन्होंने चांदी का छत्र प्रभु के चरणों में भेंट करने का फैसला किया।