लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अयोध्या राम मंदिर के निर्माण को लेकर बलटाना जीरकपुर के अंदर एक त्यौहार मनाया गया

Featured Video Play Icon

अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर भारतीय संस्कृति का दर्शन देगा। जय श्री राम सेवा समिति के चेयरमैन श्री पवन शर्मा जी ने कहा कि यह राम मंदिर अनंतकाल तक मानवता को प्रेरणा देगा। देश में जहां भी प्रभु श्री राम के चरण पड़े हैं, वहां पर राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। प्रधान राजमनी तिवारी जी ने कहा शास्त्रों में कहा गया है कि पूरी पृथ्वी पर श्रीराम जैसा कोई शासक हुआ ही नहीं है, श्री रामचंद्र जी ने कहा था कि कोई भी दुखी ना हो। कोई भी गरीब ना हो। नर और नारी समान रुप से सुखी हों। तिवारी जी ने कहा कि राम का आदेश है कि बच्चों, बुजुर्ग और वैद्यों की रक्षा करनी चाहिए, जो हमें कोरोना ने भी सिखा दिया है। साथ ही अपनी मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है। हमारा देश जितना ताकतवर होगा, उतनी ही शांति भी बनी रहेगी। राम की यही नीति और रीति सदियों से भारत का मार्ग दर्शन करती रही है। महात्मा गांधी ने रामराज्य का सपना देखा था।

इसके अलावा आज बलटाना जीरकपुर के अंदर एक बहुत ही बड़ा त्योहार मनाया गया। जी हां इसे त्योहार ही कह सकते हैं, क्योंकि हर एक नागरिक खुशी से झूम रहा है। भगवान श्रीराम के नारे लगाए जा रहे हैं। और लड्डू की तो कोई सीमा ही नहीं है। कहीं 10 क्विंटल तो कहीं 5 क्विंटल लड्डू जगह-जगह बांटे जा रहे हैं।

इस अवसर पर जय श्री राम सेवा समिति के चेयरमैन श्री पवन शर्मा, प्रधान श्री राजमनी तिवारी, उप प्रधान श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप प्रधान श्री करतार चंद, महासचिव अमित सिंह राधे, सचिव निर्मल राय, खजांची राजेश गुप्ता और सलाहकार सुरेंद्र वर्मा जी मौजूद रहे