लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण को लेकर मनीमाजरा चंडीगढ़ के अंदर एक त्यौहार मनाया गया

Featured Video Play Icon

अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर भारतीय संस्कृति का दर्शन देगा। चंडीगढ़ डिप्टी मेयर श्री जगतार सिंह जग्गा ने कहा कि यह राम मंदिर अनंतकाल तक मानवता को प्रेरणा देगा। देश में जहां भी प्रभु श्री राम के चरण पड़े हैं, वहां पर राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। शास्त्रों में कहा गया है कि पूरी पृथ्वी पर श्रीराम जैसा कोई शासक हुआ ही नहीं है, श्री रामचंद्र जी ने कहा था कि कोई भी दुखी ना हो। कोई भी गरीब ना हो। नर और नारी समान रुप से सुखी हों।

जग्गा जी ने कहा कि राम का आदेश है कि बच्चों, बुजुर्ग और वैद्यों की रक्षा करनी चाहिए, जो हमें कोरोना ने भी सिखा दिया है। साथ ही अपनी मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है। हमारा देश जितना ताकतवर होगा, उतनी ही शांति भी बनी रहेगी। राम की यही नीति और रीति सदियों से भारत का मार्ग दर्शन करती रही है। महात्मा गांधी ने रामराज्य का सपना देखा था।

इसके अलावा आज मनीमाजरा चंडीगढ़ के अंदर एक बहुत ही बड़ा त्योहार मनाया गया। जी हां इसे त्योहार ही कह सकते हैं, क्योंकि हर एक नागरिक खुशी से झूम रहा है। भगवान श्रीराम के नारे लगाए जा रहे हैं। और लड्डू की तो कोई सीमा ही नहीं है। कहीं 10 क्विंटल तो कहीं 5 क्विंटल लड्डू जगह-जगह बांटे जा रहे हैं।‏