यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ मिल कर सी ए ने दर्जन से अधिक लोगों को लोन दिलाने के नाम पर करोड़ो रुपए ठगे.
चंडीगढ़:-देखने मे यह आया है कि कुछ लोग बैंक में फर्जी दस्तावेज जमा करवा कर लोन लेकर बैंकों को लाखों करोड़ों का चूना लगाते है। लेकिन अब उल्टा ही देखने को मिल रहा है कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों लाखों का लोन करवा कर न् केवल कर्जदाताओं को ठग रहा है, बल्कि बैंक को धोखा दे रहा है।
ऐसे ही कुछ मामलों में चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप गर्ग और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की मिलीभगत से ठगे जा चुके लगभग 1 दर्जन लोगों ने बैंक के उच्चाधिकारियों, मानवाधिकार आयोग, राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री कार्यालय अपील कर इंसाफ की मांग की है।
सुमित शर्मा, सेजल, ज्योति कुमारी, प्रभजोत सिंह,नवनीत कौर, भूमिका, विश्वास व अन्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर 46 स्थित घर से कार्यालय चला रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने सहयोगियों के सहयोग से लोन लेने इच्छुक लोगों को सभी कागजात अपने स्तर पर तैयार
कर इंडस्ट्री लोन बैंक से बिना कोई फीस अदा किए दिलाने का लालच देता है। वो यह लोन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की मदद से दिलवाता है। पीड़ितों ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट का लोन दिलाने का तरीका भी अलग ही है, वो खुद ही कर्जदाता के कागजात तैयार करता है, जिसमें जी एस टी नम्बर लेकर देना, इंडस्ट्री लगाने के लिए मशीनरी अरेंज करना । हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान न् तो कर्जदाता से एक बार भी बैंक अधिकारी कुछ जांच पड़ताल करते है और न् ही कोई वेरिफिकेशन होती है कि इंडस्ट्री कहाँ लग रही है। एक और बात देखने वाली यह है कि जिस का लोन हो रहा है, उसका लोन कर्जदाता की नजदीकी शाखा से न् होकर 30-35 किलोमीटर दूर की शाखा से होता है। पीड़ितों ने आगे बताया कि उन सबका इंडस्ट्री लगाने का 30-30 लाख से अधिक का लोन पास हुआ है, बैंक की तरफ से लोन की रकम मशीनरी उपलब्ध करवाने वाले वेंडर को ट्रांसफर होते है। वेंडर अपने जी एस टी के पैसे काट कर बाकी पैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट को दे देता है। जो मशीनरी वेंडर द्वारा दी जाती है, वो एक ही मशीनरी बार बार हर यूनिट में पेंट कर नई दिखा कर लोन पास करवाया जाता है। जब बैंक की तरफ से कर्जदाता को किश्तों की रकम अदा करने को बोला जाता है, तब कर्जदाता हकीकत में समझ पाता है कि उन्हें लाखों का चूना लगाया जा चुका है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से ठगे जा चुके लोगों ने बैंक के आलाधिकारियों के सामने अपना पक्ष रख इंसाफ की गुहार लगाई तो वहाँ से उन्हें कोई राहत नही मिली, बल्कि उल्टा जल्द से जल्द किश्तें अदा करने को बोला गया, अन्यथा अदालत में घसीटने की धमकी दी गई।
पीड़ित सुमित शर्मा ने यह भी बताया कि जब बैंक की ओर से लोन अप्रूव हो जाता है और उसके बाद क्लाइंट अपना लोन फिर भी कैसे ना कैसे करके बैंकों को अदा भी कर रहा है। जब वह अदा नहीं कर पाता और चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप गर्ग से वह जब अपने लोन का हिसाब मांगता है। तो उसके न करने के ऊपर क्लाइंट फिर संदीप गर्ग के ऊपर कारवाई करने के लिए बोलते हैं। तो फिर उसके बाद संदीप गर्ग उनको जान से मारने के लिए एक साजिश रचता है। जिसमें वह बाहर से मंगवा हुए गुंडों का सहारा भी लेता है। और इस काम में बैंक का पूरा सहयोग उसको मिल रहा है
पीड़ित कर्जदाताओं ने उनके लोन में दी गई मशीनरी की सही कीमत क्या है, डिपार्टमेंट की ओर से चेक की जाए, जीएसटी डिपार्मेंट से यह अपील की जाए कि चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप गर्ग के और मशीन के वेंडर के जीएसटी कैंसिल किया जाए, आने वाले टाइम में किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट की वजह से किसी गरीब को न लूट लिया जाए, इसलिए संदीप गर्ग का चार्टर्ड अकाउंटेंट का लाइसेंस भी कैंसिल किया जाए और चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप गर्ग और मशीन वेंडर की 2 साल की कॉल हिस्ट्री मंगवाई जाए और उनके बैंक की ट्रांजैक्शन मंगवाई जाए ताकि उसे स्टेटमेंट से यह पता लगे कि बैंक से रिलीज हुआ हुआ पैसा किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने आई सी आई ए से चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप गर्ग की मेम्बरशिप (नंबर 523163) भी खत्म किए जाने की मांग की है।
पीड़ितों ने इससे आहत हो मानवाधिकार आयोग, राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री कार्यालय से इस मामले में हस्तक्षेप कर इंसाफ की मांग की है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के शिकार शिकायतकर्ता इस प्रकार हैं:-
01. सुमित शर्मा मालिक अनुपम प्लास्टिक इंडस्ट्रीज। एच नंबर 4397, स्ट्रीट नंबर 2, मोती बाग कॉलोनी, टिब्बा रोड लुधियाना (9988006577) लोन अमाउंट 32.40 लाख, बैंक ब्रांच खानपुर खरड़।
02. ज्योति कुमारी मालिक दृष्टि बायो टेक, हाउस नंबर 12, स्ट्रीट नंबर 1, ममता एन्क्लेव ढकोली, जीरकपुर। यूनिट एड्रेस सेक्टर 82, बैंक ब्रांच बरौदी कुराली सिसवां रोड। लोन अमाउंट 32.49 लाख।
03. विश्वास मालिक विश्वास एंटरप्राइजेज, यूनिट एड्रेस जीरकपुर, बैंक ब्रांच जीरकपुर। लोन अमाउंट 34.50 लाख (फर्जी रेंट डीड)
04.भूमिका मालिक भूमिका एंटरप्राइजेज, यूनिट एड्रेस कुराली। बैंक ब्रांच बरौदी, कुराली सिसवां रोड, लोन अमाउंट 34.50 लाख। (नकली रेंट डीड)
05. गुरमेल कौर, मालिक एम.एस हॉस्पिटैलिटी, रेस्टोरेंट जी आर टावर, सेक्टर 74, मोहाली।
बैंक ब्रांच देसूमाजरा, लोन अमाउंट 19.00 लाख (नकली रेंट डीड) 06. सेजल मालिक एच.पी. फैब्रिक्स, यूनिट एड्रेस सतबगढ़, ज़ीरकपुर, बैंक ब्रांच
ज़ीरकपुर, लोन अमाउंट 49 लाख।
07. महक गुप्ता मालिक गुप्ता सेल्स कॉर्पोरेशन.. यूनिट एड्रेस
खिदराबाद। बैंक शाखा रूपनगर, ऋण राशि 49 लाख
08. परवीना कुमारी मालिक दयानंद संग्रह, यूनिट पता मनोली गांव
सेक्टर 82. बैंक शाखा बरौदी कुआरली सिसवां रोड, ऋण राशि 34 लाख.(फर्जी
गांव प्रमाण पत्र)
09. कुलविंदर कौर मालिक नवू एंटरप्राइजेज यूनिट पता गांव टीरा, बैंक
शाखा बरौदी कुराली सिसवां रोड, ऋण राशि 28 लाख.
10. अनीता रानी पत्नी जसवीर कुमार, मेसर्स शर्मा एंटरप्राइजेज के मालिक, गांव
सताबगढ़, मोहाली. आवास पता: गांव लटौर, सरहिंद (पीबी). बैंक
शाखा जीरकपुर. ऋण राशि लगभग 44 लाख.
11. संदीप सिंह मालिक सहयोगी, यूनिट पता चप्पर चिड़ी, शाखा
मोहली. ऋण राशि 33.45 लाख. (गलत स्थान)


