लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गुरु नानक जयंती पर ORC सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब ढकोली में टेका मत्था, की लंगर सेवा…….

इस दौरान बच्चों ने लंगर सेवा में भाग लिया और सेवा, सिमरन व बांटकर खाने की परंपरा को करीब से समझा। बच्चों को गुरु नानक देव जी के ज्ञान, नाम जपो, किरत करो और वंड छको की शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

बच्चों को बताया गया कि गुरु नानक देव जी ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था, जो आज भी देश की सेवा और समाज के उत्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस भ्रमण से बच्चों को देशभक्ति, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति प्रेरित होने का अवसर मिला।

इस अवसर पर एकेडमी के टीचर्स भी बच्चों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

ORC सैनिक एकेडमी के डायरेक्टर रंजीत रंजन झा ने बच्चों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के धार्मिक व सामाजिक भ्रमण बच्चों के चरित्र निर्माण और संस्कारों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।