द प्रोग्रेसिव कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग फर्स्ट सोसायटी, सेक्टर 50-बी के चुनाव संपन्न…..
चंडीगढ़, 19 नवंबर 2026: द प्रोग्रेसिव कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग फर्स्ट सोसायटी लिमिटेड (पंजीकरण संख्या 632), सेक्टर 50-बी, चंडीगढ़ की प्रबंध कार्यकारिणी समिति (सत्र 2026–27) के चुनाव गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
संयुक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (चंडीगढ़ प्रशासन) द्वारा अनुमोदित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, फ्लैट नंबर 1484, कैटेगरी ‘बी’ ग्राउंड फ्लोर, सेक्टर 50-बी में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर (सहकारी समितियां) की देखरेख में मतगणना की गई और कुल सात उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव परिणामों में सरगुन आर अरोड़ा ने सर्वाधिक 66 मत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया,
निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची:
1. सरगुन आर अरोड़ा – 66 मत (निर्वाचित)
2. योगेश कुमार – 45 मत (निर्वाचित)
3. अमिता बावा – 34 मत (निर्वाचित)
4. तरलोचन सिंह – 31 मत (निर्वाचित)
5. हरीश खन्ना – 30 मत (निर्वाचित)
6. रविंदर सिंह – 25 मत (निर्वाचित)
7. सतजोत सिंह – 23 मत (निर्वाचित)
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी के लिए सोसायटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सोसायटी के विकास तथा सदस्यों के कल्याण के लिए पारदर्शी ढंग से कार्य करने का आश्वासन दिया।
जारीकर्ता:
द प्रोग्रेसिव कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग फर्स्ट सोसायटी लिमिटेड
सेक्टर 50-बी, चंडीगढ़


