लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

डिजिटल इनिशिएटिव्स इन पब्लिक अकाउंटिंग’ विषय पर चंडीगढ़ में सेमिनार आयोजित….

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा 16 नवंबर को ऑडिट दिवस के अनुसरण में कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) पंजाब एवं यू. टी. चंडीगढ़ द्वारा ऑडिट सप्ताह के उपलक्ष्य में सुश्री तृप्ति गुप्ता, महालेखाकार की अध्यक्षता में दिनांक 19 नवंबर 2026 को महात्मा गांधी स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, चंडीगढ़ में “डिजिटल इनिशिएटिव्ज़ इन पब्लिक अकाउंटिंग” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अभिनव त्रिखा, सचिव वित्त विभाग, पंजाब सरकार उपस्थित थे इसके अतिरिक्त श्री मो. तैय्यब, सचिव जेल विभाग, पंजाब सरकार, सुश्री सिमरजीत कौर, ए. डी. टी. ए., वित्त विभाग, आहरण एवं वितरण अधिकारी, पंजाब सरकार एवं महालेखाकार कार्यालय के सभी समूह अधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे।

उक्त सम्मलेन में पंजाब सरकार द्वारा बजट बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया का विवरण तथा सरकारी लेखों में नवाचार लाने एवं डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने हेतु पंजाब सरकार व कार्यालय महालेखाकार द्वारा किये गए कार्यों एवं डिजिटल एडवांसमेंट इन पब्लिक अकाउंटिंग एवं यू एस एम एस स्टेट सैंक्शन पोर्टल विषयों पर व्याख्यान दिये गये।