लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड शीतला माता मंदिर के बाहर मास्क वितरित किए गए

कोरोना महामारी के चलते आज समाज सेवी संस्था ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड पर शीतला माता मंदिर के बाहर मास्क वितरित किए। इनमें से कई लोग भिखारी भी थे। इन लोगों को मास्क बांटना बहुत जरूरी था क्योंकि यह लोग अधिक से अधिक लोगों के संपर्क में आते हैं। जिससे यह महामारी फैलने का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। और इसके अलावा मास्क ना होने की वजह से सड़कों पर भीख मांग रहे भिखारियों को पुलिस प्रशासन का डर भी बना रहता है।

हंबल टू बी चंडीगढ़ के नाम से जाने वाले ग्रुप के संचालक श्री सुभाष लूथरा ने बताया कि हमारे ग्रुप के एक मेंबर एनके श्रीवास्तव ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर मास्क वितरित करने का निर्णय लिया जोकि काफी प्रशंसनीय रहा।

आज के समय में ऐसे कई लोग मौजूद हैं जोकि दूसरों के चेहरों पर खुशी देखकर ज्यादा संतुष्ट होते हैं इस प्रयोजन पर ग्रुप के दूसरे संचालक आर के कश्यप राजेश, सूर्य, तिलोक सिंह, राजेश अहूजा और कई अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे। और यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर और मास्क का विशेष रुप से ध्यान रखा गया।