लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस….

महर्षि वाल्मीकि भवन कमेटी (पंजीकृत), चंडीगढ़ प्रदेश वाल्मीकि महा सभा और महर्षि वाल्मीकि शक्ति पीठ के संयुक्त तत्वावधान में आज भगवान वाल्मीकि जी का पावन प्रकट दिवस पूरी श्रद्धा, धार्मिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेक्टर 24-C स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य धार्मिक समारोह में ट्रिसिटी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। आज सुबह 9 बजे हवन यज् सेवा भारती चण्डीगढ़ द्वारा हुआ कार्यकर्म का शुभारम्भ समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सुबह 11:00 बजे मंदिर परिसर में पवित्र ध्वजारोहण की रस्म पूरी श्रद्धा के साथ अदा की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री संजय टंडन ने समाज को शिक्षा अपनाने पर विशेष जोर दिया और भगवान वाल्मीकि जी के बताए महान उपदेशों व शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। इस धार्मिक समारोह की अध्यक्षता महर्षि वाल्मीकि शक्तिपीठ के पीठाधीश श्री नवीन सरहदी जी महाराज ने की, जिन्होंने संगत को अपना पावन आशीर्वाद दिया।

समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए महर्षि वाल्मीकि भवन कमेटी के अध्यक्ष श्री हाकम सरहदी और महासचिव श्री मदन लाल भोहत ने बताया कि कार्यक्रम में समाज और विभिन्न संस्थाओं की प्रमुख हस्तियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से श्री प्रेम शामी (अध्यक्ष, NZSCWA), श्री गिरवर शर्मा (संरक्षक एवं सलाहकार), डॉ. गिरीश सचदेवा (प्रिंसिपल) और पंजाब यूनिवर्सिटी से डॉ. अनिल कुमार शर्मा चंडीगढ़ के पूर्व मेयर श्री भूपेंद्र सिंह वढेरी, दीपा दुबे और वरिष्ठ अधिवक्ता सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं इस अवसर पर एक भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम ‘आर्टिस्ट वेलफेयर ग्रुप’ के सभी सदस्यों द्वारा भगवान् बाल्मीकि एवं समस्त देवो के भजन गाये मन्दिर की और से ग्रूप का विशेष रूप से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही विशाल भंडारे (लंगर) का भी आयोजन किया गया, और शाम की आरती 108 दीपो द्वारा की गई और केक का प्रसाद वितरित कर भगवान् बाल्मीकि जी प्रकट दिवस मनाया