लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ORC सैनिक एकेडमी ढकोली में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया….

ढकोली, मोहाली। विजयादशमी के पावन पर्व पर ORC सैनिक एकेडमी, ढकोली में दशहरा उत्सव बड़े हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एकेडमी के छोटे बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए स्वयं रावण का पुतला बनाया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

कार्यक्रम का आयोजन एकेडमी के डायरेक्टर *श्री रंजीत रंजन झा, श्रीमती रिचा झा और श्री हमदम शर्मा जी* के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं नीली यूनिफॉर्म में पार्क में एकत्रित हुए और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को सामूहिक रूप से मनाया।

बच्चों ने दिया सामाजिक संदेश

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को दशहरे के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने संदेश दिया कि जैसे भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर धर्म की स्थापना की, वैसे ही हमें भी अपने अंदर के अहंकार, झूठ, आलस्य और बुराई रूपी रावण को खत्म करना चाहिए।

छोटे बच्चों द्वारा बनाया गया रंग-बिरंगा दस सिर वाला रावण का पुतला सभी को यह सिखा रहा था कि सच्ची शिक्षा केवल किताबों से नहीं, बल्कि संस्कारों और संस्कृति से भी आती है। ORC सैनिक एकेडमी न केवल बच्चों को सैनिक स्कूल की तैयारी करवाती है, बल्कि भारतीय संस्कृति से भी जोड़े रखती है।

कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर श्री रंजीत रंजन झा ने सभी बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि – _”हमारा उद्देश्य बच्चों में अनुशासन के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। ऐसे पर्व बच्चों में एकता और उत्साह भरते हैं।”_

इस अवसर पर एकेडमी के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।