लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

द एड्रेस सोसाइटी में माता रानी का भव्य जागरण, रातभर गूंजे भजन….

न्यू चंडीगढ़, 21 अक्टूबर। द एड्रेस सोसाइटी, न्यू चंडीगढ़ में 19 अक्टूबर की रात माता रानी का भव्य जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों और आसपास के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जागरण का शुभारंभ ठाकुर सोहन चौहान, राहुल, नरेंद्र ढिल्लों, नवीन त्यागी, अश्वनी रोहिला, गगनदीप मावी, सुनील ठाकुर, वरुण गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, रमेश और राजपाल सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने ज्योति प्रज्वलित कर और गणेश वंदना के साथ किया। इस दौरान पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और भव्य दरबार से सजाया गया।

भजन मंडली ने रातभर माता रानी की महिमा का गुणगान किया। वहीं, माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। बुधवार सुबह भव्य आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ जागरण का समापन हुआ। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सेवादारों, पुलिस प्रशासन, द एड्रेस प्रबंधन और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।