लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मैथिल पारंपरिक परिधान पाग, धोती-कुर्ता और दुपट्टा में मंच पर पहुँचे नीतीश, मिथिलांचल की भव्य संस्कृति का लहराया परचम..,

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर, 2026 : भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन (BYWA) द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026’ (सीज़न 10) के भव्य समारोह में युवा उद्यमी व समाजसेवी नीतीश कुमार सिंह को प्रतिष्ठित ‘नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026’ से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें उद्यमिता (एंट्रप्रन्योरशिप), सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय व निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस प्रतिष्ठित आयोजन को भारत सरकार के गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय का समर्थन व सहयोग प्राप्त था। समारोह में देश भर के कई गणमान्य व्यक्तियों, पूर्व मंत्रियों तथा सांसदों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद जगदंबिका पाल तथा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मैथिल संस्कृति और परंपरा का सम्मान

कार्यक्रम का सबसे विशेष और आकर्षक केंद्र नीतीश कुमार सिंह की अपनी जड़ों के प्रति निष्ठा रही। वे इस राष्ट्रीय मंच पर अपनी मातृभूमि बिहार के मिथिलांचल (मधुबनी) की सांस्कृतिक पहचान — पारंपरिक मैथिल परिधान (पाग, धोती, कुर्ता और दुपट्टा) धारण करके पहुँचे । अपनी संस्कृति पर गर्व व्यक्त करते हुए नीतीश कुमार सिंह ने कहा, “शरीर भले ही कर्मक्षेत्र यानी चंडीगढ़ में हो, लेकिन मेरी आत्मा और संस्कार हमेशा मेरी मातृभूमि मिथिलांचल और वहाँ की माटी में बसते हैं। देश के इतने प्रतिष्ठित मंच पर पाग और धोती-कुर्ता पहनकर जाना पूरी मैथिल संस्कृति और परंपरा का सम्मान है।”

निरंतर सामाजिक सेवा और समर्पण की यात्रा

मूल रूप से मधुबनी (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले और वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहे नीतीश कुमार सिंह लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। कड़ाके की ठंड में बेसहारा लोगों को कंबल वितरण, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन जैसी निस्वार्थ सेवाओं के लिए उन्हें जाना जाता है।

इससे पूर्व भी नीतीश कुमार सिंह को उनके निस्वार्थ कार्यों के लिए दरभंगा महोत्सव में मैथिली संस्कृति उत्थान सम्मान, चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा सम्मान और दैनिक जनजागरण द्वारा ‘जनजागरण सारथी सम्मान’ से सम्मानित किया जा चुका है।

सफलता का श्रेय और युवाओं को संदेश

अवॉर्ड ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार सिंह ने कहा, “यह सम्मान पाकर मैं बेहद गौरवान्वित और प्रसन्न महसूस कर रहा हूँ। जब आपके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है, तो यह समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने का हौसला देती है। इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे परिवार और उन तमाम युवाओं को जाता है जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया है।” युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि समाज में बड़ा बदलाव किसी क्रांति-आह्वान से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर किए गए छोटे-छोटे और सच्चे प्रयासों से आता है। यदि देश का युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक और सामाजिक कार्यों में लगाए, तो राष्ट्र निर्माण की गति को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी।,

सम्मान ग्रहण के बाद चंडीगढ़ पहुंचने पर नीतीश कुमार सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया । बधाई देने वालों में कर्नल (डॉ) डीएन झा, LIB के चंडीगढ़, पंजाब समन्वयक डॉ संतोष कुमार, विष्णुराज, अमित कुमार, पंकज झा, कृष्णदेव “विद्यार्थी”, रतन झा, ललित कुमार, रामसुफल यादव, सुनील कुमार आदि प्रमुख हैं ।