लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एक साल में ही पार्क का ‘नज़रबट्टू’ बना फुटपाथ, जेई और ठेकेदार को ‘चंडीगढ़ करप्शन रत्न’ देने की मांग…..

चंडीगढ़: सेक्टर 30 में दशहरा मैदान से सटे नए पार्क में पिछले वर्ष जून में बनाया गया फुटपाथ एक साल के भीतर ही बदहाल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि घटिया निर्माण सामग्री और खराब कारीगरी के कारण यह फुटपाथ पार्क की सुंदरता बढ़ाने के बजाय उसका ‘नज़रबट्टू’ बन गया है।

निवासियों ने तंज कसते हुए कहा, “इतने ‘उत्कृष्ट’ निर्माण कार्य के लिए संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) और ठेकेदार को ‘*चंडीगढ़ करप्शन रत्न पुरस्कार’* दिया जाना चाहिए। जनता के पैसे से बना फुटपाथ यदि एक साल भी नहीं टिक सकता, तो निर्माण की गुणवत्ता और उसकी निगरानी पर गंभीर सवाल उठते हैं।”

निवासियों ने नगर निगम से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच, सामग्री की गुणवत्ता की परीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ की मरम्मत जिम्मेदार ठेकेदार से उसके खर्च पर करवाई जाए, ताकि खराब काम का बोझ दोबारा जनता पर न पड़े।

Prem Garg

AAP Chandigarh