रोहित कौशिक के लेखन-निर्देशन में राजेंद्र गुप्ता और संगीता जांगड़ा मुख्य भूमिका में, सुनील काकरान ने दी शुभकामनाएं….
चंडीगढ़/हरियाणा। शहीद सैनिक के बलिदान और उसके परिवार के साहस व संघर्ष पर आधारित हरियाणवी फिल्म ‘जो लेख लिखे राम नै’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 9th Root International Films Pvt. Ltd. द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक रोहित कौशिक हैं। फिल्म में राजेंद्र गुप्ता और संगीता जांगड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म में साक्षी ओलियान , आरज़ू, , अल्पना सुहासिनी, डिंपल और जितेंद्र सहित अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म के निर्माता शालभ कंबोज हैं। तकनीकी टीम में विमल एस. मिश्रा (डीओपी), जे डी सिंह (एडिटिंग) और गोपाल (संगीत) शामिल हैं। गायक दीपेश राही, रूपेश राही, मुकेश राही
सुनील काकरान ने फिल्म की पूरी टीम को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक फौजी भाई की जिंदगी, उसकी शहादत और उसके परिवार के हौसले की भावनात्मक कहानी है।


