भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी का आयोजन 12 अक्टूबर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 42 में…
चंडीगढ़ 8 अक्टूबर 2026: विवेक हाई स्कूल, मोहाली की ओर से आयोजित भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी ( बीएसएमबीटी) का 12वां सीजन 12 से 19 अक्टूबर 2026 तक सेक्टर-42, चंडीगढ़ स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में 95 से अधिक स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों की टीमें भाग लेंगी। सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों और टीमों के लिए कुल 2 लाख 70 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके अलावा ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
विवेक हाई स्कूल, मोहाली की प्रिंसिपल जसविंदर गंधोक ने बड़ी संख्या में स्कूलों की भागीदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि हम सभी टीमों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट खेल प्रतिभा, मेहनत, खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाली हमारी इस पुरानी खेल परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा।


