लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पीएचडीसीसीआई की इन्स-आउट प्रदर्शनी लगातार कर रही विस्तार, कंपनियों के लिए बनी लॉन्चिंग पैड: सुव्रत ….

चंडीगढ़: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की इन्स-आउट प्रदर्शनी पिछले कई वर्षों से लगातार विस्तार कर रही है और कंपनियों के लिए चंडीगढ़ में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और लॉन्च करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गई है। उक्त विचार सुव्रत खन्ना, को-चेयरमैन, चंडीगढ़ चैप्टर पीएचडीसीसीआई ने आज यहां व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के 12वें संस्करण में इस बार 110 स्टॉल लगाए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष 90 स्टॉल थे। यह प्रदर्शनी में कंपनियों की बढ़ती भागीदारी और रुचि को दर्शाता है।

सुव्रत खन्ना ने कहा कि चैंबर अब तक प्रदर्शनी के 11 संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है और वर्तमान आयोजन इसका 12वां संस्करण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्करण के साथ प्रदर्शनी का विस्तार हुआ है और इसमें भाग लेने वाली कंपनियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

खन्ना ने कहा कि इन्स-आउट प्रदर्शनी कंपनियों के लिए अपने उत्पादों, सेवाओं और नए प्रयोगों को चंडीगढ़ में प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बन चुकी है। यह आयोजन कारोबारियों को ग्राहकों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स और अन्य संबंधित पक्षों के साथ सीधे संवाद का अवसर भी प्रदान करता है।

इस वर्ष कई कंपनियां पहली बार इस प्रदर्शनी में हिस्सा ले रही हैं। इनमें सकरनी, प्रोमार्क, एजीआई, डिजाइन स्टूडियो, शामिल हैं। इनमें एवेराइट भारत की पुरानी कंपनियों में से एक है, जो डोर क्लोजर बनाने के लिए जानी जाती है। इन कंपनियों की भागीदारी से प्रदर्शनी में नए ब्रांड और उत्पाद भी देखने को मिल रहे हैं।

खन्ना ने कहा कि पिछले वर्ष 90 स्टॉल से बढ़कर इस वर्ष 110 स्टॉल होना इन्स-आउट प्लेटफॉर्म के बढ़ते दायरे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी चंडीगढ़ में कंपनियों के लिए एक लॉन्चिंग पैड के रूप में भी विकसित हुई है, जहां वे नए उत्पाद पेश करने के साथ-साथ व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंच बना सकती हैं।

प्रदर्शनी में निर्माण, इंटीरियर, आर्किटेक्चर, रियल एस्टेट और इससे जुड़े क्षेत्रों की कंपनियां और पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं। बढ़ती भागीदारी और नई कंपनियों के जुड़ने से 12वां संस्करण कारोबारियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, नए व्यावसायिक संपर्क बनाने और संभावित ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।