पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की तरफ से 50 पौधे लगाए गए स्कूल में और संस्थापक एवं अध्यक्षा पूजा बक्शी ने कहा कि पौधारोपण समय की जरूरत हैं….
वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर-45, चंडीगढ़ की ओर से आज Ek Onkar Smart School, जनता नगर, खरड़, जिला मोहाली, पंजाब, में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें की 50 पौधे लगाए गए जैसे की फ्रूट के पौधे लगाए गए, जामुन का, आवले का, अमरूद का , आम का और फूलों के पौधे लगाए गए कई प्रकार के और मेडिसिंस के पौधे भी लगाए गए और छायादार पौधे भी लगाए गए।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्षा पूजा बक्शी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आज समय की जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण में हो रहे बदलावों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संस्था वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से समय-समय पर पौधारोपण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि आम लोगों, युवाओं और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
पूजा बक्शी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल ओंकार कौर ने पूजा बक्शी का एवं संस्था की पूरी टीम का धन्यवाद किया कि आज उन्होंने उनके स्कूल में पौधा रोपण कर स्कूल के विद्यार्थियों को और समाज को एक नेक संदेश दिया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ओंकार कौर तथा स्कूल के डायरेक्टर सतनाम सिंह मथारू सहित संस्था के एडवाइजर ओम प्रकाश मेहरा, एग्जीक्यूटिव सदस्य राकेश कुमार गुप्ता, संस्था की वॉलंटियर भारती, अंजली, साक्षी एवं ममनित कौर, एवम स्कूल के विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


