लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम….

ढकौली, 20 सितंबर 2026। सप्त स्वरांजलि म्यूजिकल क्लब की ओर से रविवार को ढकौली स्थित होटल ली मिराज में मेगा म्यूजिकल इवेंट ‘सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुराने हिंदी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को संगीत के सुनहरे दौर की यादों में डुबो दिया।

कार्यक्रम में हरियाणा के सेवानिवृत्त एडीजीपी श्री आर.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा एवं डॉ. मनजीत सिंह बाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पंचकूला के बटवाल गांव के सरपंच एवं समाजसेवी श्री बिधि चंद, खेतपुराली गांव के सरपंच एवं समाजसेवी श्री देवेंद्र शर्मा तथा बरवाला पंचकूला के एमसी श्री देवेंद्र कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संगीतमय कार्यक्रम में क्लब से जुड़े विभिन्न गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मधुर नगमों और पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह संगीत और पुरानी यादों से सराबोर रहा।

आयोजकों ने बताया कि ‘सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ का उद्देश्य पुराने सदाबहार गीतों के माध्यम से संगीत प्रेमियों को एक साथ जोड़ना और सुनहरे दौर की यादों को फिर से जीवंत करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।