लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन…

चंडीगढ़, 18 सितंबर 2026 : माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ ट्राइसिटी में रहने वाले मिथिलांचल एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर 2026, गुरुवार को विधिवत श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। पूजा सुबह 10 बजे शुरू हुई । इसके बाद शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों ने गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में गायक मिन्दू आनंद झा एवं गायिका कंचन चौधरी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का आयोजन देव समाज कॉलेज के पास स्थित जंजघर, सेक्टर-45, बुड़ैल, चंडीगढ़ में किया गया।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए पूजा के दिन शाम को लंगर की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपीलकार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल (डॉ.) डी.एन. झा (सेवानिवृत्त) रहे। चिकित्सक, समाजसेवी, व्यवसायी, उद्योगपति एवं बिल्डर सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रिय कर्नल (डॉ.) झा ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर एवं श्रमिक वर्ग अपने परिवार और घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में कई बार अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति के लिए सबसे पहली प्राथमिकता उसका स्वास्थ्य होना चाहिए। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तभी वह परिवार, समाज और अपने कार्यस्थल की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकेगा। उन्होंने श्रमिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित भोजन लेने, पर्याप्त आराम करने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की।

कर्नल (डॉ.) झा ने कहा कि श्रमिक और कामगार समाज की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लगातार मेहनत करने वाले लोगों को काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और अनुशासन को अपनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा समाज में आपसी सहयोग एवं भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

आयोजन समिति के प्रधान ललित कुमार ने जताया आभार

आयोजन समिति के प्रधान ललित कुमार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि मेहनत, हुनर, तकनीक और कर्म के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के माध्यम से हम अपने कार्य, औजारों और श्रम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, कलाकारों, अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है।

ललित कुमार ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग और एकजुटता से होती है। भविष्य में भी समिति द्वारा सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

18 सितंबर को विसर्जन एवं शोभायात्रा

दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से श्री विश्वकर्मा प्रतिमा का विसर्जन एवं शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विसर्जन कार्यक्रम के अवसर पर भी समिति की ओर से दोपहर में लंगर की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं, समिति सदस्यों एवं शोभायात्रा में शामिल लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों ललित कुमार, रामप्रसाद सिंह, सकल देव यादव, रमेश, शिवनारायण, राजेंद्र प्रसाद, शिवजी राम, जोगिन्द्र,रामानंद अरुण ठाकुर सहित अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक लंगर के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया। आयोजन के दौरान लोगों में आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।

माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।